जोधपुर में अनोखी शादी: 72 साल के भारतीय से ब्याही 27 साल की यूक्रेनी महिला, लिव-इन के बाद लिया फैसला

 जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर विदेशी मेहमानों की शाही शादी का गवाह बना. इस बार यहां यूक्रेन के रहने वाले एक जोड़े ने भारतीय तौर-तरीकों से प्रभावित होकर हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. यह कपल पिछले तीन-चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, लेकिन भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर उन्होंने पारंपरिक विवाह करने का फैसला लिया.

दरअसल, 72 साल के दूल्हा स्टानिस्लाव और 27 साल की दुल्हन अनहेलीना पहली बार भारत आए थे. भारतीय रस्मों और परंपराओं को देखकर दोनों इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में से शादी के लिए सूर्यनगरी जोधपुर को चुना. 

इस कपल के विवाह को कोऑर्डिनेट करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने बताया कि दुल्हन अनहेलीना भारतीय रीति-रिवाजों से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने हर परंपरा को निभाया.

जोधपुर पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं. दूल्हा राजसी अचकन, साफा और कलंगी पहनकर घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आया. शहर के खास बाग में पारंपरिक ढंग से दूल्हे का टीका किया गया.

इसके बाद वरमाला हुई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी हुई. इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर से मांग भरी. इस कपल ने भारतीय परिधान पहनकर शादी की सभी रस्में पूरी कीं और गीतों पर ठुमके भी लगाए.

जोधपुर विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां की स्थापत्य कला, मेहरानगढ़ किला और रंगीन बाजार सैलानियों को लुभाते हैं. यही वजह है कि कई विदेशी यहां शादियां करना पसंद करते हैं. 

इससे पहले भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मेद भवन में विवाह रचाकर जोधपुर को सुर्खियों में ला दिया था. कंपनी प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने कहा कि यूक्रेन से आए इस कपल ने भारतीय विवाह की परंपराओं को बेहद आत्मीयता के साथ अपनाया. भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था दिखी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति