प्रदेश में कॉलेजों के लिए नई गाइडलाइन जारी, 20 सितंबर तक नए कोर्स के लिए करना होगा आवेदन

इंदौर
 प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को और व्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब नए निजी महाविद्यालय खोलने, नए संकाय या विषय शुरू करने और पुराने पाठ्यक्रमों को जारी रखने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन निकाली है। इसके तहत कॉलेजों को आवेदन करने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए कॉलेज, संकाय, विषय या सिलेबस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही पहले से चल रहे पाठ्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भी समय पर आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है।

संस्थानों को तुरंत शुल्क जमा भी जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। नियमों और मानकों पर खरे उतरने वाले संस्थानों को ही अनुमति यानी एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) जारी किया जाएगा। इस तरह अब पूरा तंत्र पारदर्शी होगा और हर संस्थान को अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलेगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने यह भी बताया कि जो संस्थान समय पर आवेदन नहीं करेंगे। उन्हें अनुमति प्रदान नहीं की जा सकेगी। इसीलिए विभाग ने सभी निजी महाविद्यालय संचालकों को 20 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया है। विभाग का मानना है कि समय पर आवेदन करने वाले संस्थानों को लाभ मिलेगा और छात्र-छात्राओं को नए पाठ्यक्रमों का विकल्प उपलब्ध होगा।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति