रोड रेज केस में बड़ी कार्रवाई, पूजा खेडकर के पिता के ड्राइवर पर गिरी गाज

मुंबई 
नवी मुंबई पुलिस के हाथ पिछले हफ्ते एक ड्राइवर के अपहरण से संबंधित रोड रेज मामले में बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता के वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में वांटेड पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 13 सितंबर को नवी मुंबई के मुलुंड-ऐरोली रोड पर हुई थी, जब प्रह्लाद कुमार नामक व्यक्ति ने एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक से लैंड क्रूजर कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कुमार और कार में सवार दो लोगों के बीच बहस हो गई।

जांच में पता चला कि दिलीप खेडकर और उनके ड्राइवर प्रफुल सालुंखे कुमार को कार में डालकर पुणे स्थित खेडकर के बंगले पर ले गए। पुलिस उपायुक्त पंकज दहाणे ने कहा, 'हमने अपहरण में शामिल खेडकर के वाहन चालक प्रफुल सालुंखे को गिरफ्तार कर लिया है।’ रबाले पुलिस ने फरार दिलीप खेडकर समेत आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) अपहरण के तहत मामला दर्ज किया है।

पूजा खेडकर पर गलत सर्टिफिकेट देने का आरोप
पूजा खेडकर पर 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन में गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने खेडकर के खिलाफ कई आरोपों के तहत कार्रवाई शुरू की, जिसमें फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा देने की कोशिश करने का आपराधिक मामला भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति