भारत–पाकिस्तान मुकाबले की चमक फीकी, एक्स-कैप्टन के बयान से पाकिस्तान हुआ शर्मसार

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज यानी रविवार, 21 सितंबर को एशिया कप 2025 में दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पहला मैच ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को खेला गया था, इस एकतरफा मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान हर डिपार्टमेंट में पिछड़ता नजर आया था। टीम की इस गिरती परफॉर्मेंस का असर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान राइवलरी पर भी पड़ रहा है। पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान राइवलरी में पहले जैसी बात नहीं रह गई है और पाकिस्तान को मुख्य टीमों की जगह एसोसिएट टीमों के साथ खेलना चाहिए।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आगे चलकर, पाकिस्तान को मुख्य टीमों के साथ नहीं खेलना चाहिए। उन्हें एसोसिएट देशों के साथ रखें और उनकी जगह दूसरों को लाएं। पाकिस्तान के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा भी हैं।"

1983 के वर्ल्ड कप विजेता ने आगे दावा किया कि प्रसिद्ध भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता अब अपनी अहमियत खो चुकी है। उन्होंने कहा, "ये मैच अब दर्शकों को आकर्षित नहीं करेंगे। इस पाकिस्तानी टीम में डराने वाली कोई बात नहीं है। यह चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन की टीम जैसी है।"

श्रीकांत ने इसके अलावा पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी निशाना साधा और तर्क दिया कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान गलत रास्ते पर है।

श्रीकांत ने कहा, "हेसन बार-बार दोहराते रहेंगे कि वे एक अच्छी टीम हैं और भारत के खिलाफ बदकिस्मत रहे, लेकिन उनके नेतृत्व में वे कहीं नहीं पहुंचेंगे।"

हेसन को मई 2025 में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। इससे पहले वह न्यूजीलैंड और आईपीएल में आरसीबी को कोचिंग दे चुके हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति