ऋषभ पंत फुट इंजरी से जूझ रहे, आखिर कब तक होगी वापसी?

नई दिल्ली
स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो वह न सिर्फ अगले महीने वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट मैच की होम सीरीज से बाहर रहेंगे बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक पंत को चोट से पूरी तरह उबरने में अभी 3 से 4 और हफ्ते लग सकते हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और इस क्रम में वह पैर की उंगली में फ्रैक्चर करा बैठे। उस मैच में हालांकि वह बाद में टूटी हड्डी के साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल के पंत अभी क्रिकेट खेलने लायक फिट नहीं हुए हैं। एशिया कप के ठीक बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की होम सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में होगा।

वेस्टइंडीज के साथ होम सीरीज के बाद अक्टूबर में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। वहां दोनों टीमों के बीच 19 अक्टूबर से 3 एकदिवसीय मैच की सीरीज होगी। दूसरा वनडे 23 और तीसरा 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। उसके बाद दोनों देशों के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज होगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 8 नवंबर को ब्रिसबेन में है।

कब मैदान पर उतरेंगे ऋषभ पंत?
वेस्टइंडीज के साथ होम सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पंत नहीं खेलेंगे तब नवंबर में ही उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो सकेगी। नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है जिसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 एकदिवसीय मैचों की सीरीज होनी है। उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति