ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पीछे छोड़ा, ICC वुमेंस वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार, 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भरात के सामने 413 रनों का विशाल टारगेट रखा था। हालांकि भारत ने रनचेज में दमखम दिखाया और स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के दम पर 369 तक पहुंची। टीम इंडिया को इस निर्णायक मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज तो गंवाई ही साथ ही उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान हुआ।

दिल्ली में खेले गए इस मैच से पहले भारत दूसरे तो ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर था। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के बाद भी नंबर-1 की पोजिशन पर बना हुआ है, वहीं भारत दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गया है। भारत की हार से इंग्लैंड को फायदा हुआ है जो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि रेटिंग्स में नुकसान हुआ है। मैच से पहले उनकी रेटिंग 167 थी जो अब 164 की रह गई है। वहीं भारत की रेटिंग अब 126 है। 30 सितंबर से वुमेंस वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है, ऐसे में उससे पहले रैंकिंग में यह नुकसान खिलाड़ियों को मनोबल को जरूर हिलाएगा।

रैकिंग    टीम    रेटिंग
1    ऑस्ट्रेलिया    164
2    इंग्लैंड    126
3    भारत    126
4    न्यूज़ीलैंड    96
5    दक्षिण अफ़्रीका    93
6    श्रीलंका    82
7    बांग्लादेश    79
8    पाकिस्तान    74
9    वेस्ट इंडीज़    71
10    आयरलैंड    51

स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, भारत ने हार के बावजूद रचा इतिहास
स्मृति मंधाना ने इस रनचेज में इतिहास रचा, उन्होंने मात्र 50 गेंदों में शतक ठोका। वह अब मेंस और वुमेंस क्रिकेट मिलाकर सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाली भारतीय बन गई है। भारत ने इस हार के बावजूद इतिहास रचा। भारत ने महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहली बार 300 का आंकड़ा छुआ गया है। भारत ने इंग्लैंड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया के सामने 298/8 के स्कोर तक पहुंचा था।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति