ऑस्ट्रेलिया में वैभव का जलवा: पारी में मचाई तूफानी तबाही, बाउंड्री की बारिश!

नई दिल्ली  
भारतीय U19 टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। 21 सितंबर से ODI सीरीज का आगाज हुआ। ब्रिसबेन के इयान हीली ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलियन टीम को 9 विकेट पर 225 के स्कोर पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों में हेनिल पटेल ने कमाल किया। उन्होंने 3 विकेट चटकाए। वहीं, किशन कुमार और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। आरएस अंबरीश के हाथ एक सफलता लगी।

ऑस्ट्रेलिया के स्कोर का पीछा करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने भारतीय पारी का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में किया। वैभव और कप्तान ने ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मिलकर महज 4 ओवर में ही 45 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए।

तूफानी अंदाज में किया पारी आगाज
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर में 3 शानदार चौके जड़े। इसके बाद चौथे ओवर में 1 छक्के सहित बैक टू बैक तीन बाउंड्री जड़ते हुए ऑस्ट्रेलियन खेमें में दहशत मचा दी। 4 ओवर की समाप्ति तक वैभव ने महज 22 गेंदों पर 38 रन अपने खाते में कर लिए थे। अगला यानी 5वां ओवर ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज हेडन शिलर करने आए। वैभव की नजरें इस ओवर में भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बटोरने की थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस ओवर की पहली 5 गेंदों का कप्तान आयुष ने सामना करने के बाद स्ट्राइक वैभव को थमा दी। ओवर की आखिरी गेंद पर हेडन शिलर ने शानदार गेंद फेंकी, जिसने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह स्टार बल्लेबाज की तूफानी पर विराम लग गया।

अर्धशतक से 12 रन दूर रह गए
14 साल के वैभव ने 22 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा। उन्होंने महज 24 मिनट क्रीज पर बिताए, लेकिन अपनी तूफानी बैटिंग से महफिल लूट ली। पहले मैच में भले ही वैभव का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन उनके पास प्रतिभा दिखाने का अभी भी शानदार मौका है। ODI सीरीज के अगले 2 मैचों में उनके पास बड़ी पारी खेलने का बेहतरीन चांस होगा। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति