हाईस्कूल शिक्षकों की भर्ती: यूपी में 1500 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

लखनऊ

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. हाईस्कूलों में 1500 पदों पर भर्ती होनी है. रास्ता साफ होने के बाद प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है. हाईकोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद शासन ने निर्देश जारी कर दिया गया है. अब 260 प्रधानाचार्य, 1250 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती शुरू हो जाएगी. 2021 की परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होगा. बेसिक शिक्षा विभाग ये भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनुभाग को शासन ने जिम्मेदारी सौंपी है.

बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में 2019 में हुए संशोधन नियमावली के अनुसार, आरक्षण नियमों का पालन करते हुए खाली प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की चयन प्रक्रिया की आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए. इसके बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा.

बता दें कि 2021 में अधियाचन जारी कर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा आयोजित की गई. इसमें लगभग 41 हजार अभ्यर्थी पास हुए. हालांकि एक सवाल को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था. फरवरी 2025 में इस पर अंतिम रूप से निर्णय हुआ. इसके बाद शासन ने कार्मिक आदि विभागों से आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट की.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति