हारिस रऊफ की बीवी ने इंस्टाग्राम पर लिखी आपत्तिजनक बातें, भारत के खिलाफ हार के बाद उठा विवाद

कराची 

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर-4 में खेले गए मुकाबले में खूब ड्रामा देखने को मिला. इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी तरह से बौखलाए नजर आए. हारिस रऊफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में भी कई बार '6-0' चिल्लाते नजर आए. वहीं मैच के दौरान भी इस खिलाड़ी ने हाथ से 6-0 का साइन बनाया. लेकिन संयोग तो देखिए कि पाकिस्तान को भारत ने 6 विकेट से ही मात दी. लेकिन भारत से दूसरी बार हारने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ी सुधरे नहीं हैं. वहीं हारिस रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक ने भी सोशल मीडिया पर एक भद्दा पोस्ट किया है, जिसका सच से कोई लेना-देना नहीं है.

हारिस रऊफ की पत्नी का बेशर्मी भरा पोस्ट

हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ मैच में केवल एक विकेट मिला था और बाकी समय केवल वो जुबान ही चलाते नजर आए. रऊफ भारतीय बल्लेबाजों को लगातार उकसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने रऊफ की बातों के साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गेंदों का भी ताबड़तोड़ जवाब दिया. अब पाकिस्तान की हार पर रऊफ की पत्नी मुजना मसूद मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'हम भले ही मैच हार गए, लेकिन जंग जीत गए'.

पाकिस्तानी फैला रहे झूठ

पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ ने स्टेडियम में भी पब्लिक के सामने कई तरह के इशारे किए. हारिस रऊफ बताना चाह रहे थे कि पाकिस्तान ने भारत के 6 लड़ाकू विमान गिराए थे, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियों को मार गिराया था और पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया. पाकिस्तान की फौज भारत का कोई लड़ाकू विमान नहीं गिरा पाई थी.

हर बार हार रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान एशिया कप 2025 में ही भारत से अब तक दो बार हार चुका है. पाकिस्तान के खिलाड़ी जब मैदान पर जीत नहीं पा रहे, तब अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और गलत हरकत करके दिखा रहे हैं. भारत ने लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. वहीं एशिया कप सुपर-4 में 6 विकेट से हराया है. भारत हर बार पाकिस्तान को पटखनी दे रहा है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति