ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चमका भारतीय सितारा, वैभव सूर्यवंशी ने उगला रन-विस्फोट

मेलबोर्न

इस साल आईपीएल में तूफानी शतक से चर्चा में आए 16 साल के वैभव सूर्यवंशी तबसे लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चाओं में ही रह रहे हैं। आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से अंग्रेज प्रशंसकों तक का दिल जीत लिया। अब अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कमाल कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने बल्ले से ऐसे गर्दा उड़ाया कि उनकी मैच विनिंग पारी का वीडियो वायरल हो रहा है।

अंडर-19 भारतीय टीम 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं और टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे खेला गया। दूसरा मैच 24 सितंबर और तीसरा मैच 26 सितंबर को है। उसके बाद 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पहला टेस्ट खेला जाएगा। 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट है।

पहले वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय फैंस तो छोड़िए, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटप्रेमियों को भी अपना मुरीद बना लिया है। उनकी बल्लेबाजी के वीडियो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए हुए हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने एक्स हैंडल से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का एक मोंटाज बनाकर शेयर किया है। उसके साथ लिखा है- वैभव सूर्यवंशी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच बहुत ही एंटरटेनिंग था।

क्लिप में दिख रहा है कि सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। मैदान के लगभग हर कोने में चौके जड़ रहे हैं। वह छक्का भी लगाते दिखते हैं।

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31वें ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 172.73 रहा। वेदांत त्रिवेदी ने 69 गेंद में नाबाद 61 और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 74 गेंदों में 87 रन की नाबाद पारी खेली।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति