आईआईटी मद्रास भर्ती: 37 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 27 सितंबर से करें आवेदन

चेन्नई 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर दिया है. संस्थान की ओर से कुल 37 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आईआईटी मद्रास में डिप्टी रजिस्ट्रार, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी.इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमएससी की डिग्री होना आवश्यक है. कुछ पदों के लिए कार्यानुभव भी मांगा गया है.

आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. कुछ पदों पर अधिकतम आयु 27 वर्ष है, जबकि अन्य पदों के लिए यह सीमा 32, 45, 50 और 56 वर्ष तक रखी गई है.एप्लीकेशन फीस की बात करें तो ग्रुप-ए पदों के लिए 1200 रुपये और ग्रुप-बी व ग्रुप-सी पदों के लिए 600 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें. फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति