मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की धरती सौभाग्यशाली, 24 में से यहां 16 पावन तीर्थंकर अवतरित हुएः गोरक्षपीठाधीश्वर

यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई हैः मुख्यमंत्री

माहौल बिगाड़ने वालों को सीएम ने दिखाया आईना

सज्जन शक्ति धर्म और लोककल्याण के पथ पर खुद को अग्रसर करके कार्य कर रही है, जबकि दुर्जन शक्ति दूसरों को चैन से नहीं बैठने देतीः योगी

श्रावस्ती/लखनऊ,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माहौल बिगाड़ने वालों को आईना दिखाया और कहा कि यह उन लोगों के लिए कल्पना है, जिन्होंने कभी शांति व संयम का परिचय नहीं दिया। जिन लोगों के पास थोड़ा सा वैभव आया तो उनकी गर्मी सामने आने लगती है और वे लोगों की शांति को छीनने का प्रयास करते हैं। उत्सव, उत्साह व उमंग के माहौल में व्यवधान पैदा करके व्यवस्था को कैद कर देना चाहते हैं, जबकि हमारे यहां राम व कृष्ण का उपदेश एक ही है। जब राक्षसों का आतंक छा रहा था, तब भगवान राम ने अपनी भुजाओं को उठाकर प्रण किया कि धऱती को राक्षस विहीन कर दूंगा। भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा था कि हर धर्मात्मा को सज्जन शक्ति का संरक्षण व दुर्जन शक्ति को समाप्त करना होगा, तब सृष्टि की व्यवस्था आगे बढ़ेगी। सज्जन शक्ति महापुरुषों की वाणी,  धर्म और लोककल्याण के पथ पर खुद को अग्रसर करके कार्य कर रही है और दुर्जन शक्ति दूसरों को चैन से नहीं बैठने देती। अत्याचार, शोषण करना चाहती है।

लव ने श्रावस्ती को राजधानी बनाकर इस क्षेत्र को दी नई गति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। फिर दर्शन-पूजन, आरती कर मंदिर का भ्रमण करते हुए भगवान ऋषभ देव से चली भगवान महावीर तक की 24 जैन तीर्थंकरों की परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के पहले राजा भगवान ऋषभ देव हुए। इस परंपरा में कई पीढ़ियों बाद भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। गंगा मैया को धरती पर लाने वाले महाराज भगीरथ और परम गोभक्त महाराज दिलीप भी इसी परंपरा में पैदा हुए। भगवान राम के बड़े पुत्र लव ने श्रावस्ती को राजधानी बनाकर इस क्षेत्र को नई गति दी थी।

यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है
सीएम ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अत्याचार, अनाचार, दुराचार, शोषण व उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करता है। यूपी अब उपद्रव की नहीं, उत्सव की भूमि बन गई है। सरकार हर नागरिक को सम्मान व सुरक्षा की गारंटी दे रही है, क्योंकि यह सरकार का नैतिक दायित्व है। सरकार विरासत को बढ़ाएगी,  लेकिन सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से सख्ती से भी निपटेगी। यही बात धर्म भी कहता है।

संयम व तप से उपजी सिद्धि पर आधारित है जैन परंपरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती सौभाग्यशाली है कि 24 में 16 पावन तीर्थंकर यहां अवतरित हुए। अयोध्या, काशी जैन तीर्थंकरों की पावन धरा के रूप में विख्यात है। उनकी कृपा आज भी देखने को मिलती है। सीएम ने कहा कि गत वर्ष अयोध्या में भगवान ऋषभ देव के मंदिर गया था, वहां मां ज्ञानवती के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जैन परंपरा संयम और तप से उपजी सिद्धि पर आधारित है। इनकी साधना, तप और संयम अत्यंत कठिन है। सीएम ने कहा कि जैन परंपरा से जुड़े संतों ने अपने उपदेशों व इस परंपरा में रमे-बसे अनुयायियों ने साधना व तप से इसे बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौराणिक काल में राजा जितारि के पुत्र के रूप में तृतीय जैन तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का जन्म श्रावस्ती की पावन धरा पर हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की इस परंपरा ने हमेशा विश्वास किया है कि धर्म के बारे में उनकी कोई भिन्नता नहीं है। मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य सबका एक है। उन मार्गों का अनुसरण करते हुए जैन अनुयायी भारत की सनातन परंपरा का पालन करते हुए हमेशा मजबूती देने में सहयोगी रहे हैं। यह अत्यंत सर्वश्रेष्ठ परंपरा है।

इस अवसर पर विधायक रामफेरन पांडेय, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा,  अमित जैन, संजीव जैन, महेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति