संजू सैमसन का जलवा – सबके सामने मिला मेडल और बड़ा सम्मान

दुबई 
भारतीय टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका को एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में हराया। टूर्नामेंट में भारत की ये छठी जीत थी। हालांकि भारत के लिए एशिया कप 2025 का ये सबसे मुश्किल मुकाबला रहा। पिछले पांच मैचों में भारतीय टीम ने आसानी से विरोधी टीम को मात दी थी लेकिन इस मैच में श्रीलंका ने भारत को कड़ी टक्कर दी और मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। हाई स्कोरिंग मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने दमदार पारी खेली। हालांकि गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वहीं मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंद में 39 रन की पारी खेली। तिलक के साथ उन्होंने बीच के ओवरों में अच्छी साझेदारी भी की। उन्होंने कुसल परेरा को स्टंप आउट किया, जिससे भारत मैच में वापसी करने में सफल रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल दिया गया है। सैमसन को फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने इम्पैक्ट प्लेयर मेडल प्रदान किया।

संजू सैमसन ने मेडल मिलने के बाद कहा, "यह वाकई बहुत मायने रखता है। यह छोटी सी सराहना हम सभी के लिए बहुत मायने रखती है और मुझे व्यक्तिगत रूप से इस ड्रेसिंग रूम में होने पर बहुत गर्व है। यह आसान नहीं है और हम सभी करते हैं और मुझे इसमें योगदान देने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में बहुत खुशी हो रही है, जैसा कि हम सभी करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।''

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के टूर्नामेंट में तीसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाये । जवाब में पथुम निसांका के शतक की मदद से श्रीलंका ने जीत की ओर लगभग कदम रख दिया था । हर्षित राणा के आखिरी ओवर में उसे 12 रन और आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिये थे जिस पर दासुन शनाका दो ही रन ले पाये और मैच सुपर ओवर में चला गया । सुपर ओवर पूरी तरह से अर्शदीप के नाम रहा जिन्होंने पांच गेंद में दो रन देकर दो विकेट लिये । भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला जो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया ।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति