ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 ने भारतीय टीम को 5-0 से हराया, बड़ा झटका

कैनबरा
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम के खिलाफ 0-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो मौजूदा दौरे पर टीम की लगातार दूसरी हार है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मकायला जोन्स (10वें, 11वें और 52वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि सैमी लव (38वें मिनट) और मिगालिया होवेल (50वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारत को शुक्रवार को पहले मैच में कड़े मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। मेहमान टीम को दूसरे मैच में वापसी की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती से ही आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया। 

मकायला ने जल्दी-जल्दी दो गोल दागकर शुरुआत में ही भारतीय टीम को बैकफुट पर ला दिया। दूसरे हाफ में भी ऑस्ट्रेलिया ने हमले जारी रखे और मौकों का फायदा उठाया। सैमी ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। मिगालिया ने गोल करके स्कोर 4-0 किया जबकि मकायला ने हैट्रिक पूरी करके मेजबान टीम की 5-0 से जीत सुनिश्चित की। भारत दौरे के अपने तीसरे मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम से भिड़ेगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति