प्लेयर ऑफ द मैच जडेजा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर पर साधा निशाना

अहमदाबाद 
भारतीय टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक पारी और 140 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की टेस्ट में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने द ओवल में इंग्लैंड को 6 रन से हराया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला है, इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारतीय टीम के हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 176 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी भी की थी। वहीं पहली पारी में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की और 15 रन दिए। हालांकि दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 13 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन तेंदुलकर ने 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। भारत के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। वहीं दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया है।
टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्याद POTM अवॉर्ड्स

सचिन तेंदुलकर – 14

रवींद्र जडेजा – 11*

राहुल द्रविड़ – 11

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति