बीबीएल में अश्विन : सिडनी थंडर करेगी निजी सुरक्षा का इंतजाम, अपने सफर को कैमरे में कैद करेंगे अश्विन

सिडनी
रविचंद्रन अश्विन को बिग बैश लीग टीम सिडनी थंडर निजी सुरक्षा प्रदान करेगी चूंकि ओलंपिक एरेना मैदान पर टीम के अभ्यास सत्र के दौरान भारतवंशी क्रिकेटप्रेमियों के उमड़ने की संभावना है।

समझा जाता है कि अश्विन अपने साथ निजी टीम भी लेकर आयेंगे जो उनके यूट्यूब चैनल के लिये सिडनी थंडर के साथ उनके बीबीएल के सफर को कैमरे में कैद करेंगे।

पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एडीलेड ओवल पर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिये करीब 5000 भारतीय प्रशंसक पहुंच गए थे जिससे सुरक्षा का मसला खड़ा हो गया था। बीबीएल टीम इससे बचना चाहती है।

‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार,‘‘ भारत के अनुभवी स्पिनर के अभ्यास करने और खेलने के दौरान सुरक्षा का मसला हो सकता है। न्यू साउथ वेल्स में सिडनी ओलंपिक पार्क खुला मैदान है जहां भारतीय प्रशंसक अभ्यास के दौरान अश्विन को घेर सकते हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘सिडनी थंडर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बात की है कि भारत के इस बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर की सुरक्षा के क्या उपाय होने चाहिये। अश्विन को आस्ट्रेलिया में निजी सुरक्षा दी जा सकती है।’’

अश्विन जनवरी में तीन से पांच मैच खेलेंगे और अगर सिडनी थंडर क्वालीफाई करती है तो फाइनल भी खेलेंगे।

क्रिस गेल को सिडनी थंडर के साथ खेलने के दौरान रहने के लिये आलीशान पेंटहाउस दिया गया था। यह पूछने पर कि क्या अश्विन को भी दिया जायेगा, टीम के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें और सभी विदेशी खिलाड़ियों को यहां बिताये गए अपने समय का पूरा आनंद आयेगा।’’

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति