करिश्मा बनाम प्रिया: वकील ने कोर्ट में खोली पोल, ‘सिन्ड्रेला जैसी सौतेली मां’ करार

मुंबई 

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनके परिवार में हंगामा मचा हुआ है. संजय कपूर अपने पीछे 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसमें हिस्सेदारी को लेकर परिवार में खींचतान हो रही है.  एक तरफ संजय कपूर की बहन मंदिरा और उनकी मां रानी कपूर अपने हिस्से के लिए लड़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ संजय की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर आरोपों के घेरे में हैं. इस सबके बीच एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, किआन और समायरा कपूर का हक उन्हें दिलाने की कोशिश कर रही हैं.

करिश्मा के वकील ने लगाया आरोप

संजय कपूर की संपत्ति में करिश्मा कपूर के बच्चों के हिस्से का केस दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है. 9 अक्टूबर को मामले की सुनवाई हुई. इस बीच करिश्मा कपूर के वकील ने प्रिया कपूर पर बड़ा आरोप लगाया. वकील के मुताबिक प्रिया ने ट्रस्टीशिप का उल्लंघन किया और गोपनीयता तोड़ी है. साथ ही प्रिया को सिर्फ अपनी निजी संपत्तियों की चिंता है. करिश्मा कपूर के बच्चों का केस सीनियर वकील महेश जेठमानी लड़ रहे हैं.

जेठमलानी ने कोर्ट में निष्पादक द्वारा दाखिल हलफनामे को पढ़ा. 14 जून को गवाह दिनेश अग्रवाल से निष्पादक को ये ईमेल भेजा था. इसमें भेजा गया दस्तावेज एक फैमिली ट्रस्ट डीड था. जानकारी के मुताबिक, प्रिया कपूर ने फिड्यूशरी ड्यूटी का उल्लंघन यह बताते हुए किया कि पैसा अभियोगी पक्ष को दिया जा रहा है. लेकिन संपत्तियों को दिखाने को लेकर उन्हें चिंता है.

वकील ने कहा कि प्रिया असल में लालची हैं. उन्हें संपत्ति का 60% मिल गया है और उनके बेटे को लगभग 12% हिस्सा मिला है. वह ट्रस्ट का भी 75% प्राप्त कर रही है. वह इतनी जल्दी में थी कि वह लाभार्थी फॉर्म्स के बारे में पत्र लिख रही थी, जो कंपनियों के लाभार्थियों को तय करने वाले हैं. बच्चों के शेयरों को सीमित करने के लिए यह स्पष्ट जल्दबाजी थी. जेठमलानी ने प्रिया सचदेव की इस हरकत को सिन्ड्रेला सौतेली मां बताया. उन्होंने कहा कि प्रियंका ने उनके लाभार्थी फॉर्म्स और कुछ अन्य दस्तावेज अपलोड करने की कोशिश की.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति