सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी में हुयी नेहा एसके मेहता की एंट्री

मुंबई,

 सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी में अभिनेत्री नेहा एसके मेहता की एंट्री हो गयी है। शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के दिल जीत रहा है, जिसमें दिवेकर परिवार की खुशियाँ, संघर्ष और आपसी रिश्तों का खूबसूरत चित्रण है। अब इस कहानी में नया मोड़ लाने आ रही हैं अभिनेत्री नेहा एसके मेहता, जो शो में अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की नाटकीय माँ हेतल का किरदार निभाएंगी। इत्ती सी खुशी में अपने किरदार हेतल के बारे में नेहा एसके मेहता ने कहा, “इस शो का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक है, क्योंकि इसमें दिल को छू लेने वाले जज़्बात और हल्के-फुल्के पारिवारिक पल का शानदार मेल है।

 हेतल का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत मज़ेदार होगा! वह चंचल, नाटकीय और ज़िंदादिल है, लेकिन अपनी कमियों के साथ। मुझे यह बेहद पसंद है कि कैसे वह अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस का जलवा दिखाती है, अपनी कमजोरियों को छिपाती है और घर में हंगामा और अविस्मरणीय लम्हें दोनों एक साथ लाती है। यह किरदार अब तक किए गए रोल्स से बिलकुल अलग है और एक जड़ से जुड़े किरदार निभाने के बाद इत्ती सी खुशी से जुड़ना मेरे लिए एक ताज़गीभरा नया अध्याय है।” इत्ती सी खुशी, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति