मध्यप्रदेश मेट्रो में भर्तियां शुरू, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक करें आवेदन

भोपाल 

 मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सुनहरा अवसर लाया है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में सहायक प्रबंधक के पद पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती डिपुटेशन/कांट्रैक्ट/री-एम्प्लॉमेंट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

जानकारी के मुताबिक, सहायक प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनसंचार, पत्रकारिता, प्रचार, जनसंपर्क, या लोक प्रशासन में से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पोस्टग्रेजुएट स्तर पर भी इन विषयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के योग्य होंगे।

इन पदों पर भर्ती

सहायक प्रबंधक का कार्य मुख्य रूप से जनसंपर, मीडिया संबंध, और सार्वजनिक जानकारी से जुड़ा होगा। इस पद पर कार्य करने वाले उम्मीदवारों को मेट्रो रेल के विभिन्न प्रचार-प्रसार कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे मेट्रो परियोजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक पहुंच सके। इसके अलावा, उम्मीदवारों को मीडिया रिपोर्टिंग, प्रेस कांफ्रेंस, और अन्य जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर, सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉपोरेशन लिमिटेड के संबंधित विभाग में 28 अक्टूबर, 2025 तक भेज सकते हैं।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति