इजरायली संसद में डोनाल्ड ट्रंप का सम्मान, नेतन्याहू ने सौंपा ‘शांति पुरस्कार’

तेल अवीव

हमास की कैद से सभी जीवित बंधकों की वापसी को लेकर इजरायल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कद काफी बढ़ गया है. सोमवार को बंधकों की रिहाई के बीच ट्रंप जब इजरायली संसद नेसेट में पहुंचे, सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. ट्रंप इजरायली संसद के सत्र को संबोधित करने इजरायल पहुंचे हैं जहां सांसदों ने उन्हें ढाई मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया.

ट्रंप जैसे ही संसद में अपने संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे, नेसेट गार्ड के सदस्य तुरही बजाने लगे और सांसदों ने खड़े होकर ढाई मिनट तक तालियां बजाईं.

ट्रंप के साथ मौजूद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए भी सांसदों ने खूब तालियां बजाई और उनके उपनाम 'बीबी' का जयकारा लगाया.

अमेरिकी मंत्रियों को भी इजरायली संसद में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन से पहले, नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने लंबी प्रस्तावना पेश की. इस दौरान उन्होंने गाजा युद्धविराम में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रंप टीम के सदस्य जेयर्ड कुशनर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, राजदूत माइक हकाबी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक-एक करके नाम लिया. इजरायली सांसदों ने उनके सम्मान में भी खड़े होकर तालियां बजाईं.

नेतन्याहू ने ट्रंप को दिया सर्वोच्च सम्मान, मिला शांति पुरस्कार

नेतन्याहू ने ट्रंप को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया है. पुरस्कार देते वक्त नेतन्याहू इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि अमेरिकी राष्ट्रपति को शांति का नोबेल पुरस्कार जरूर मिलेगा. इस साल ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिल पाया है. नेतन्याहू ने ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजते हुए कहा कि शांति का नोबेल पुरस्कार ट्रंप को जरूर मिलेगा, भले ही इसमें समय लग जाए.

इससे पहले नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात के बाद उन्हें शांति स्थापित करने के प्रतीक के तौर पर एक सुनहरा कबूतर गिफ्ट किया. गोल्डन पीस पीजन का यह उपहार ट्रंप के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति