प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय और सैफ के साथ नजर आयेंगी संयमी खेर

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री संयमी खेर निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करती नज़र आएंगी। संयमी खेर इन दिनों कोच्चि में अपनी आने वाली फिल्म हैवान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ संयमी पहली बार काम कर रही हैं।

संयमी खेर ने कहा, “प्रियदर्शन सर के साथ काम करना किसी सपने जैसा लगता है। उनका काम भारतीय सिनेमा का एक अहम हिस्सा रहा है और बचपन से मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। आज उनके सेट पर एक कलाकार के रूप में खड़ा होना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे हमारे देश के बेहतरीन निर्देशकों जैसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुराग कश्यप, नीरज पांडे, आर. बाल्की, राहुल ढोलकिया और अब प्रियदर्शन सर के साथ काम करने का मौका मिला। हर एक निर्देशक से मैंने बहुत कुछ सीखा है, जिसने मुझे एक बेहतर कलाकार और इंसान बनाया है।"

संयमी ने कहा, "कोच्चि में शूटिंग का अनुभव भी बहुत खूबसूरत रहा। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना, जो सेट पर इतनी ऊर्जा, अनुशासन और दोस्ताना माहौल लाते हैं, अपने आप में एक शानदार अनुभव है। ऐसे प्रोजेक्ट्स मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने सिनेमा से प्यार क्यों किया था।”

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति