JAM 2026 के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जैम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 20 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा। JAM 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा 15 फरवरी, 2026 में होगी। जिन भी छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 के लिए चयनित किए गए मास्टर्स प्रोग्रामों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JAM 2026 की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के लिए छात्रों की आयु सीमा को नहीं रखा गया है। जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है या वे 2026 में फाइनल परीक्षा देंगे, वे सभी छात्र JAM 2026 की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें-

1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 5 सितंबर 2025

2. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर 2025

3. एडमिट कार्ड- 5 जनवरी 2026

4. परीक्षा की तिथि- 15 फरवरी 2026

5. रिजल्ट की तिथि- 20 मार्च 2026 (संभावित)

JAM 2026 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर द्वारा होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स।

आईआईटी बॉम्बे सिर्फ JAM 2026 का आयोजन कराएगा, और जो संस्थान इसमें शामिल हैं, उनकी एडमिशन प्रक्रिया में सहायता करेगा। विभिन्न संस्थानों में एडमिशन के लिए केवल वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जो JAM 2026 की परीक्षा पास करेंगे। हालांकि अभी सिर्फ परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार ‘JAM 2026 में छात्रों को एडमिशन भारत सरकार द्वारा तय की गई आरक्षण नीति के अनुसार और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर दिया जाएगा। अकैडमिक प्रोग्रामों की सूची, सीटों की संख्या, छात्र की योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, प्रत्येक प्रोग्राम के लिए इंस्टीट्यूट के ब्रोशर में उपलब्ध है। जो इंस्टीट्यूट के एडमिशन देने की नीति के अनुसार बदलाव के अधीन है।’

ज्यादा जानकार प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति