ONGC में अप्रेंटिस के 2623 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली

ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट 26 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता-
हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग- अलग-अलग है। उम्मीदवारों का 10वीं पास, आईटीआई पास या ग्रैजुएट होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 6 नवंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।

स्टाईपेंड-
1. ग्रैजुएट अप्रेंटिस-12,300 रुपये

2. तीन वर्षीय डिप्लोमा- 10,900 रुपये

3. ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं/12वीं) – 8,200 रुपये

4. ट्रेड अप्रेंटिस ( एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड) – 9,600 रुपये

5. ट्रेड अप्रेंटिस ( दो वर्षीय आईटीआई ट्रेड) – 10,560 रुपये

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति