IB में करियर का सुनहरा मौका: 258 पदों पर भर्ती, आवेदन 25 अक्टूबर से

नई दिल्ली

गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक और भर्ती निकली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट व जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के बाद इस बार असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II / टेक (ACIO Grade 2 Tech) के 258 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी में कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के 90 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 168 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2025 है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस नई भर्ती की कुल रिक्तियों में 114 पद अनारक्षित हैं। 21 पद ईडब्ल्यूएस, 68 ओबीसी, 37 एससी व 18 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनके पास गेट 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर है।

शैक्षणिक योग्यता –

कैंडिडेट्स को GATE 2023 या 2024 या 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (GATE कोड: EC) या कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (GATE कोड: CS) में क्वालिफाइंग कट-ऑफ मार्क्स हासिल करने होंगे, साथ ही:

i. इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के फील्ड में B.E या B.Tech; ।

ii. इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के साथ साइंस में मास्टर डिग्री; या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री।

आयु सीमा – 18 वर्ष से 27 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

सैलरी – लेवल 7 (44,900 – 1,42,400 रुपये)

चयन – कुल वैकेंसी के 10 गुना अभ्यर्थियों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू होगा।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति