तेजस्वी यादव ने खगड़िया में किया जोरदार भाषण, उठाए ये बड़े वादे

खगड़िया

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार को ‘नंबर एक' बनाने के लिए राज्य में निवेश आकर्षित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। RJD नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे ‘चाचा' अब बूढ़े हो गए हैं और बिहार का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें मोदी जी और अमित शाह ने ‘हाइजैक' कर लिया है।”

खगड़िया में एक जन सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह केवल सरकार बनाने नहीं आए हैं बल्कि “खगड़िया, परबत्ता और बिहार को बनाने” आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है और वह उनकी योजनाओं की नकल कर रही है, “लेकिन उसे सही तरह से नकल करना भी नहीं आता।”

सरकार बनने पर तेजस्वी करेंगे ये काम
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को सालाना 30 हजार रुपए दिए जाएंगे, जो राजग सरकार द्वारा दिए जाने वाले 10 हजार रुपए के कर्ज़ से अलग होगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में जमीन की कमी के कारण कारखाने नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार डिग्रीधारकों की पीड़ा को समझ सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर “हर घर को सरकारी नौकरी देने” का कानून लाया जाएगा और 20 महीनों के भीतर नौकरियां दे दी जाएंगी। संसाधन कहां से आएंगे, इस बारे में तेजस्वी ने कहा, “कुछ दिन इंतजार कीजिए, मैं बताऊंगा कि पैसा कहां से लाऊंगा।”
 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति