शतरंज की दुनिया में रोमांच: गुकेश ने उसी नाकामुरा को मात दी जिसने फेंका था मोहरा

नई दिल्ली

विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश ने ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की. यह एक शॉर्ट रैपिड टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना भाग ले रहे हैं.

पहले राउंड में गुकेश को कार्लसन के खिलाफ 1.5–0.5 से हार मिली, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराया और तीसरे राउंड में कारुआना को 2–0 से मात दी. पहले दिन के अंत में गुकेश 4 में से 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे. कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंकों के साथ उनके पीछे रहे.

दरअसल, कभी एक प्रदर्शनी मैच में हिकारू नाकामुरा ने जीत के बाद  गुकेश का किंग पीस (राजा मोहरा) दर्शकों की ओर फेंक दिया था. वह पल काफी विवादों में रहा. लेकिन इस बार गुकेश ने बिना कुछ कहे, बिना किसी इशारे के उसी प्रतिद्वंद्वी को बोर्ड पर मात दे दी. सेंट लुइस में चल रहे ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ के पहले दिन भारतीय विश्व चैम्पियन ने नाकामुरा को 1.5–0.5 से हराकर यह दिखा दिया कि जवाब हमेशा शब्दों से नहीं, चालों से दिया जाता है.

गुकेश और नाकामुरा के बीच खेले गए उस मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

कुछ हफ्ते पहले दोनों खिलाड़ी ‘चेकमेट: यूएसए बनाम इंडिया’ नामक प्रदर्शनी मुकाबले में आमने-सामने आए थे. उस समय नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश का किंग पीस उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया था, जिसे बाद में एक स्टेज्ड एक्ट बताया गया. हालांकि, उस दौरान कई शतरंज प्रेमियों और भारतीय प्रशंसकों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था.

नाकामुरा ने बाद में सफाई देते हुए कहा,'यह कोई अपमान नहीं था… अगर यह किसी गंभीर टूर्नामेंट जैसे कैंडिडेट्स में होता, तो कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं करता. चाहे वो कार्लसन हों, हांस नीमन, अनीश गिरि या मैं खुद'

गुकेश ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत बने रहे. नाकामुरा ने मजाक में कहा था कि अगली बार हारने पर वे ‘बॉलीवुड गाना’ गाएंगे, लेकिन गुकेश ने हमेशा की तरह संयम दिखाया.

‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ सेंट लुइस चेस क्लब, मिसौरी (अमेरिका) में (25 से 30 अक्टूबर तक) खेला जा रहा है. इसमें नौ राउंड (कुल 18 गेम) होंगे, जो तीन डबल राउंड-रॉबिन के रूप में खेले जाएंगे. हर चरण में अंक और इनामी राशि बढ़ती जाएगी जैसे, दूसरे दिन के मुकाबलों में दोगुने अंक मिलेंगे.

कुल $4,12,000 (करीब ₹3.63 करोड़) की इनामी राशि में $3 लाख से अधिक स्टैंडिंग प्राइज के तौर पर रखे गए हैं. शीर्ष चार खिलाड़ियों को क्रमशः $1,20,000 (₹1.06 करोड़), $90,000 (₹79 लाख), $70,000 (₹62 लाख) और $60,000 (₹53 लाख) मिलेंगे. इसके अलावा, हर राउंड-रॉबिन में जीत पर बोनस इनाम भी मिलेगा — $1,000, $2,000 और $3,000 तक.
 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति