जस्टिन बीबर का नया लुक वायरल! फैंस बोले – ‘लग रहे हो 22 के!’

लॉस एंजिल्स

पॉप आइकन जस्टिन बीबर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा है। वो सैन डिएगो में डिजॉन के कॉन्सर्ट में अपनी वाइफ हैली बीबर के साथ झूम रहे थे। उनके नए लुक से फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो 22 साल के लग रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं है। वो क्लीन शेव लुक में हैं। उनकी हेयर स्टाइल भी बदल गई है। फैंस ने मजाक में उनकी दाढ़ी को लेकर कहा कि 'वो मास्टरपीस को छिपा रही थी।'

केंडल जेनर भी आईं नजर
YUKON सिंगर ने वाइफ हैली बीबर के साथ डिजॉन का कॉन्सर्ट अटैंड किया। उनके साथ उनकी करीबी दोस्त केंडल जेनर भी नजर आईं। तीनों को अपर-लेवल बालकनी में गानों को इंजॉय करते हुए देखा गया।

जस्टिन के लुक ने मचाई धूम
जस्टिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ‘Justin Bieber beardless’ भी ट्रेंड होने लगा है। एक ने कॉमेंट किया, 'जस्टिन ने दाढ़ी बना ली है। वो 10 साल छोटे लग रहे हैं। हमेशा सुंदर।' दूसरे ने कहा, 'कुछ कलाकार अपने म्यूजिक के लिए भी वायरल नहीं हो पाते और यहां जस्टिन ने अपनी दाढ़ी मुंडवाकर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ये असली ताकत है।'

फैंस को जस्टिन के बचपन की आई याद
कुछ फैंस पुरानी यादों में खो गए और कहने लगे कि उनके नए लुक ने उन्हें उनके बचपन की याद दिला दी है। एक यूजर ने कहा, 'जिस तरह ये आदमी सिर्फ शेव करता है और तुरंत 23 साल का दिखने लगता है, ये वाकई शानदार है।' एक और ने लिखा, 'यंग बीबर लुक वापस आ गया है।' तीसरे ने कहा, 'फेस कार्ड इतना अजीब है कि वो 22 साल के दिखते हैं। आप इसे बना नहीं सकते।'

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति