‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं’, ‘थामा’ के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर आयुष्मान खुराना ने जताई खुशी

मुंबई,

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से आयुष्मान बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अभिनेता के लिए यह बहुत बड़ी बात होती है जब उनकी फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल होती है।

आयुष्मान ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, ”फिल्म की व्यावसायिकता मेरे लिए बहुत खास अनुभव है। मैंने अपनी फिल्मों में हमेशा नए और अलग तरह के कंटेंट को प्राथमिकता दी है और ‘थामा’ की सफलता ने यह साबित कर दिया कि दर्शक ऐसे कंटेंट को पसंद करते हैं।”

बता दें कि आयुष्मान के लिए यह फिल्म उनकी पांचवीं फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। अब तक उनकी अन्य सफल फिल्मों में ‘ड्रीम गर्ल’ ने 142.26 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 104.90 करोड़ की कमाई की, ‘बधाई हो’ ने 137.61 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया और ‘बाला’ ने 116.81 करोड़ की कमाई कर दर्शकों का दिल जीता। अब ‘थामा’ ने भी 103.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

अभिनेता ने कहा, ”जब दर्शक मेरी फिल्मों को पसंद करते हैं और दूसरों को सुझाते हैं और तारीफ करते हैं, तो यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि लोगों ने मेरे काम और अभिनय को इतना प्यार दिया है।”

बता दें कि फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म एक काल्पनिक दुनिया में सेट की गई है और इसमें वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ के साथ एक क्रॉसओवर भी देखने को मिलता है। ‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जो कि पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों को पेश कर चुका है।

‘थामा’ में आयुष्मान एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जो आगे चलकर रश्मिका और नवाजुद्दीन के वैंपायर किरदारों के बीच संघर्ष में फंस जाते हैं।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति