सरकारी विभागों में निकली ग्रुप 2 और 3 की वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी डिटेल

भोपाल 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है. इसमें कुल 454 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और ग्रुप 3 पदों पर भर्तियां होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

MPESB की इस भर्ती में विभिन्न विभागों में ग्रुप 2 और ग्रुप 3 के पद शामिल हैं. कुल 454 पदों में से 146 पद जनरल कैटेगरी के लिए, 29 EWS, 58 SC, 69 ST और 152 पद EBC वर्ग के लिए रखे गए हैं. ये भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में की जाएगी.

MPESB Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

    इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाना होगा.

    अब “Latest Recruitment” सेक्शन में जाकर Group 2 & Group 3 Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.

    अब आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.

    फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 12 नवंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि सर्वर की दिक्कत या किसी अन्य परेशानी से बचा जा सके.

सेलेक्शन और सैलरी डिटेल्स

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में शामिल होंगे उन्हें संबंधित विभाग में नियुक्त किया जाएगा. खास बात ये है कि JE जैसे तकनीकी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 70,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी, जो पद और अनुभव के अनुसार तय होगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) समेत कई पद शामिल हैं. JE पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. वहीं अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं. चयनित उम्मीदवारों को अनुभव और पद के आधार पर 35,000 से 70,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति