अमल-मालती की तकरार ने मचाया हंगामा, तान्या ने डाली आग में घी!

मुंबई

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे नए कैप्टन बन गए हैं। लेकिन उनके इस कप्तानी बनने तक के सफर में काफी हंगामा देखने को मिला। अमल मलिक और मालती चाहर के बीच भयंकर बहसबाजी हुई, जिसमें आधा योगदान तान्या मित्तल का भी रहा। वह दो दोस्तों के बीच आग लगाने वाला बढ़िया गेम खेल रही हैं। और ये अब दर्शकों को साफ दिखाई भी दे रहा है। खैर, फरहाना-नेहल और कुनिका-नीलम की दोस्ती में दरार लाने के बाद अब मालती-अमल में भी नफरत के बीज बो दिए हैं।

'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमल बॉल के आने का इंतजार कर रहे होते हैं और तभी मालती आती हैं तो उनसे कहते हैं, 'गटर मत खोल।' तो क्रिकेटर की बहन बोलीं, 'तुझे को गटर ही पसंद है न।' सिंगर ने कहा, 'हां… इसीलिए तेरे से बात की।' वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने कहा, 'बिलकुल।' अब नए प्रोमो में अमल ने घरवालों के सामने ऐसा दिखाया कि मालती उनको गटर बोल रही हैं।

अमल मलिक और मालती में बहस
प्रोमो में अमल आकर मालती से कहते हैं कि उन्होंने पहले ही बताया है कि 10 लोगों के बीच में आकर उनसे बदतमीजी से बात न करें। लेकिन मालती बोलीं कि वह बाद में बात करेंगी। फिर अमल ने कहा- ' गटर-वटर नहीं बोलने का।' वाइल्डकार्ड ने चिल्लाते हुए कहा, 'बाद में बात करते हैं।' फिर तान्या सिंगर के पीछे-पीछे गईं और पूछा कि 'अमल वो गटर-गटर क्या बोल रही थी तेरे को?' फिर कुनिका ने भी कहा, 'स्वेटर उसका पहनेगी और गटर उसको बोलेगी। वाह-वाह।'

तान्या ने मालती के खिलाफ अमल के भरे कान
तान्या ने अमल के कान में ये भरा कि मालती उनके साथ कुछ एंगल बनाने की कोशिश करती हैं। मालती ने फिर डैन्यूब में लेटे अमल से कहा कि वह लाइफ में किसी से ऐसी गंदी बातें नहीं करती हैं। सिंगर ने कहा कि बदतमीजी से बात करना है तो बात मत करना यार। इधर, मालती ने गौरव से आकर कहा कि उन्हें अमल पर गुस्सा आ रहा है तो मृदुल ने कहा कि वहां पर तान्या अपना होल्ड रखना चाहती है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति