डिंपल कपाड़िया का मजेदार खुलासा: अक्षय कुमार की हरकतों से परेशान सास ने कही ये बात!

मुंबई

अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया के बीच अक्सर कैमरे के सामने एक दोस्त जैसा बॉन्ड दिखता है। इस वक्त डिंपल कपाड़िया, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस अपने दामाद से खफा नजर आ रही हैं। अपने दामाद की शिकायत डिंपल जैकी श्रॉफ से करती दिख रही हैं।

डिंपल और राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के हसबैंड अक्षय कुमार जितना मजाकिया बड़े पर्दे पर दिखते हैं, रियल लाइफ में भी लगभग वो वैसे ही रहते हैं। अक्सर अक्षय अपनी सासु मां डिंपल के साथ कैमरे पर मस्ती करते दिख जाते हैं।

बस के अंदर डिंपल के साथ दिख रहे अक्षय
अब ये नया वीडियो बस के अंदर का दिख रहा है जिसमें डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ साथ सफर करते दिख रहे हैं। डिंपल इस वीडियो में सीट पर बैठी हुई दिख रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ खड़े दिख रहे हैं। उनकी कुछ बातचीत में सुनाई दे रही हैं जिसमें डिंपल दामाद अक्षय की शिकायत करती दिख रही हैं। वो कहती नजर आ रही हैं- तूने ऐसे ही किया होगा। इसके बाद वो जैकी श्रॉफ से भी कहती हैं- ये ऐसे ही हमेशा मेरे साथ करता है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं- सास और दामाद एक ऐज के लग रहे। हालांकि, बता दें कि दोनों में 10 साल के उम्र का अंतर है। जहां अक्षय 58 साल के हैं वहीं डिंपल कपाड़िया 68 साल की हैं। कुछ ने कहा- मस्त जोड़ी है सास-दामाद की।

अक्षय को उनकी सासु मां शरारती बता चुकी हैं
बता दें कि अक्षय को उनकी सासु मां अपने कई इंटरव्यूज में शरारती बता चुकी हैं। डिंपल ने कहा था, 'मैं उन्हें बहुत से लोगों से मिलते-जुलते देखती हूं और उन्हें आपके साथ बैठकर बास्केटबॉल या ताश खेलने में बहुत मजा आता है। वो आपके साथ बैठकर बातें करते हैं और आपको बहुत अच्छा महसूस कराते हैं। वह बहुत शरारती हैं और मुझे ढूंढकर ये सब करते हैं।' अक्षय और डिंपल के पहले भी कई ऐसे वीडियोज़ सामने आ चुके हैं।

डिंपल कपाड़िया की शादी और बच्चे
डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक गिनी जाती रही हैं। उन्होंने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं। हालांकि साल 1982 के बाद से डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गईं और दोनों बेटियों को उन्होंने अकेले पाला।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति