जेईई मेन्स 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन खुला, स्टूडेंट्स जानें पूरा आवेदन प्रोसेस

नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स 2026 सत्र 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2026 सत्र 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2025 है. परीक्षा शहर का विवरण जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक जारी किया जाएगा.

कब होगी परीक्षा
सत्र 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार केवल सत्र 1 (जनवरी 2026) परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और तदनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को सत्र 2 (अप्रैल 2026) परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक अलग अवसर दिया जाएगा (यदि सत्र 1 के लिए आवेदन किया है तो उसी आवेदन संख्या का उपयोग करके) और शुल्क भुगतान विकल्प भी दिया जाएगा, जिसके लिए बाद में एक अधिसूचना जारी की जाएगी. यदि उम्मीदवार केवल सत्र 2 (अप्रैल 2026) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वे बाद में पंजीकरण कर सकते हैं और उस सत्र के लिए आवेदन पत्र लाइव होने पर परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

जेईई मेन्स 2026 की परीक्षा दो बार होगी
जेईई मेन्स परीक्षा का आधिकारिक नोटिस 19 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ है. इस बार परीक्षा दो सत्रों में होगी. पहला सत्र 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक होगा. दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक होगा. 

इस परीक्षा में दो पेपर होंगे 
पेपर 1 बी.ई. (Bachelor of Engineering) और बी.टेक (Bachelor of Technology) कोर्सों में एडमिशन के लिए होगा. इससे एनआईटी, आईआईटी, सीएफटीआई और राज्य या केंद्र सरकार के टेक्निकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा.
पेपर 2 बी.आर्क (Bachelor of Architecture) और बी.प्लानिंग (Bachelor of Planning) कोर्सों के लिए होगा.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

    1. एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
    2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स 2026 सत्र 1 लिंक पर क्लिक करें.
    3. एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा.
    4. पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें.
    5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
    6 आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति