सोनी सब लेकर आ रहा है लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन

मुंबई,

हिंदी मनोरंजन चैनल सोनी सब अब अपने दर्शकों के लिये लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन लेकर आ रहा है। आठ सफल वेब सीज़न और तीन हिट फिल्मों के बाद, लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी एकेन बाबू अब अपने हिंदी डब संस्करण के साथ टेलीविज़न पर दस्तक दे रही है। अपने अनोखे हास्य, बुद्धिमत्ता और मज़ेदार रहस्य-सुलझाने की शैली के साथ ‘एकेन बाबू’ अब देशभर के दर्शकों का मनोरंजन सिर्फ सोनी सब पर करेगा।

‘एकेन बाबू’ की कहानी एकेंद्र सेन की है ,जिनका किरदार प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती निभा रहे हैं, जिन्हें प्यार से एकेन बाबू कहा जाता है। वह एक अजीबोगरीब, मूडी और खाने के बेहद शौकीन जासूस हैं, जिनकी सरलता और विचित्र आदतें अपराधियों और साथियों दोनों को ही चौंका देती हैं। यह शो पारंपरिक गंभीर क्राइम ड्रामाओं से बिल्कुल अलग है, जो दर्शकों को एक हल्का-फुल्का, मनोरंजक और दिलचस्प जासूसी अनुभव देता है। यह साबित करते हुए कि एक आम आदमी भी असाधारण रहस्यों को सुलझा सकता है।

अपना उत्साह साझा करते हुए एकेन बाबू की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती ने कहा, “एकेन बाबू बनना मेरे कॅरियर की सबसे आनंददायक यात्राओं में से एक रहा है। इन वर्षों में मुझे उनके हर पहलू को जीने का मौका मिला ।उनकी अनोखी आदतें, खाने के प्रति प्रेम, और रहस्यों को सुलझाने का उनका सरल लेकिन शानदार तरीका। एकेन बाबू की सबसे खास बात यह है कि वह किसी भी पारंपरिक जासूस की तरह नहीं हैं। वह आम इंसान की तरह हैं, मज़ेदार हैं, कभी-कभी थोड़े आलसी, लेकिन हमेशा अपने ढंग से बेहद चतुर। मुझे बेहद खुशी है कि सोनी सब उन्हें इतना बड़ा मंच दे रहा है ताकि भारतभर के दर्शक उनकी हास्यभरी और रोमांचक कहानियों का आनंद उठा सकें।”

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति