यामी गौतम धर ने बताया ‘हक़’ और अपनी फिल्मों को चुनने का असली मकसद

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर ने फिल्म ‘हक’ और अपनी अन्य फिल्मों को चुनने का असली मकसद बताया है। यामी गौतम एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी फिल्मों की लिस्ट उनके शानदार परफॉर्मेंस की रेंज और सोच-समझकर चुने गए किरदारों को दिखाती है। सालों से उन्होंने कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं, जिससे दर्शक, आलोचक और फिल्ममेकर्स सभी उनके कायल हैं। कई हिट और सराही गई फिल्मों के बाद, यामी गौतम अब अपनी आने वाली फिल्म ‘हक़’ में एक और दमदार और इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह शाह बानो का किरदार निभा रही हैं। कहानी सर्वोच्च न्यायालय के चर्चित मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस से जुड़ी है। यामी गौतम ने कहा कि ‘हक़’ का मकसद बहस नहीं, बल्कि बातचीत शुरू करना है ताकि दर्शकों को ऐसा सिनेमा मिले जो उनके दिल को छू जाए।

फिल्म ‘हक़’ की स्क्रिप्ट चुनने को लेकर यामी गौतम ने कहा, “हमारा मकसद किसी बहस को शुरू करना नहीं, बल्कि बातचीत को आगे बढ़ाना है। हमारा इरादा सिर्फ एक प्रोजेक्ट बनाने का नहीं, बल्कि एक सच्ची और दिल से निकली फिल्म बनाने का है। हम वही दिखाना चाहते हैं, जिस पर हम सच्चे दिल से यकीन करते हैं, ताकि दर्शक थिएटर में वापस आएं और उन्हें लगे कि उनका समय और पैसा दोनों ही सही जगह पर खर्च हुए हैं।”

‘हक़’ में यामी गौतम ‘बानो’ के किरदार में नज़र आएंगी, जबकि इमरान हाशमी उनके पति का रोल निभा रहे हैं। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन और विनीत जैन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हक़’ एक ऐसी महिला की कहानी दिखाती है जो अपनी इज़्जत और बराबरी के लिए लड़ती है। यह फिल्म उसके जज़्बात और समाज से लड़ने की हिम्मत को गहराई से दिखाती है। फिल्म ‘हक़’ सात नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति