कमबैक मोड ऑन: पैट कमिंस की नज़र अब दूसरे एशेज टेस्ट पर

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने की राह पर हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मैचों के बीच कम अंतराल को देखते हुए वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी अंतिम चारों मैच में नहीं खेल पाएंगे।

कमिंस पीठ की चोट के कारण 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह पहले टेस्ट तक पूरी ताकत से गेंदबाजी करने लगेंगे। दूसरा टेस्ट मैच चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा और उससे पहले ही उनकी वापसी पर फैसला होगा।

कमिंस ने गुरुवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘यही हमारा लक्ष्य है और हम दूसरे टेस्ट के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। मैं वास्तव में अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूं और पहले टेस्ट मैच के दौरान मुझे सही तरह से पता चल जाएगा कि मैं किस स्थिति में हूं।’’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को हालांकि लगता है कि वह आखिर के सभी चार मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जितना हो सके उतना खेलने के लिए उत्सुक हूं। लेकिन वास्तविकता यह है कि अगर हमारे पास एक बड़ा मैच है और हम 40 या 50 ओवर गेंदबाजी करते हैं और फिर कुछ दिनों बाद अगला मैच शुरू होता है तो फिर उसमें खेलना मुश्किल हो सकता है।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति