चैंपियंस लीग: इंटर मिलान का विजय अभियान जारी, बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला

मिलान
इंटर मिलान ने कजाकिस्तान के क्लब कैराट को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा लेकिन बार्सिलोना को क्लब ब्रुग ने ड्रॉ पर रोक दिया जबकि एर्लिंग हालैंड ने गोल करने का क्रम जारी रखा जिससे मैनचेस्टर सिटी ने बोरूसिया डॉर्टमुंड पर 4-1 से जीत हासिल की। पिछले वर्ष की उपविजेता इंटर के लिए लुटारो मार्टिनेज और कार्लोस ऑगस्टो ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया, जिससे वह इस प्रतियोगिता में बायर्न म्यूनिख और आर्सेनल के साथ चार मैचों में चार जीत हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

बार्सिलोना ने क्लब ब्रुग के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ रहे मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी की। बेल्जियम में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना को वापसी दिलाने में लामिन यामल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 61वें मिनट में गोल किया और 77वें मिनट में उनके ही शॉट पर क्लब ब्रुग के मिडफील्डर क्रिस्टोस त्ज़ोलिस ने आत्मघाती गोल कर दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया।

मैनचेस्टर में खेले गए एक अन्य मैच में फिल फोडेन ने मैनचेस्टर सिटी के लिए दो गोल दागे, जबकि हालैंड ने इस सत्र में अपने क्लब और अपने देश नार्वे के लिए कुल मिलाकर 17 मैचों में 27वां गोल किया। नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने अपने पिछले नौ मैचों में 14 गोल किए हैं। वह इस सत्र में सिर्फ़ दो बार ही गोल करने में नाकाम रहे हैं। इस बीच बेनफिका को घरेलू मैदान पर बायर लीवरकुसेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो लीग चरण में उसकी लगातार चौथी हार है।

अजाक्स को भी घरेलू मैदान पर नौवें स्थान पर काबिज गैलाटसराय से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विक्टर ओसिमेन ने अपनी हैट्रिक में दो पेनल्टी को गोल में बदलकर प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल कर लिए हैं। इस तरह से उन्होंने हालैंड, हैरी केन और काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पांच-पांच गोल हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति