देशभर के आयुर्वेद कॉलेजों को मिली एनसीआइएसएम मान्यता, मध्यप्रदेश में 39 कॉलेजों को भी स्वीकृति

भोपाल 

 भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) ने सत्र 2025-26 के लिए देशभर के 565 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्रदान कर दी है। वहीं मध्यप्रदेश में 39 कॉलेजों को मान्यता प्रदान कर दी गई है। मान्यता प्राप्त कॉलेजों में इस वर्ष शुरू हुए 29 नए आयुर्वेद कॉलेज भी शामिल हैं। हालांकि, देश के 18 कॉलेजों की मान्यता पर रोक लगा दी गई है, जिनमें उत्तर प्रदेश के 7 और राजस्थान का एक कॉलेज शामिल है।

कटऑफ डेट में वृद्धि

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि आयुष एडमीशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने छात्रों के हित में यूजी और पीजी प्रवेश की कटऑफ डेट में वृद्धि की है। यूजी प्रवेश की कटऑफ डेट 25 नवंबर से बढ़ाकर 1 दिसंबर तक कर दी गई है। वहीं पीजी प्रवेश की कटऑफ डेट 8 दिसंबर से बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दी गई है। एनसीआइएसएम के सचिव सच्चिदानंद प्रसाद द्वारा यह पत्र जारी किया गया है। एनसीआईएसएम और एनसीएच को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश भर में प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही सभी आयुर्वेद-आयुष कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय जारी हो जाए।

देशभर में कॉलेज 565

    राज्य शास. निजी कुल कॉलेज
    मध्यप्रदेश 07 32 39
    राजस्थान 09 08 17
    उत्तरप्रदेश 09 84 93

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति