गाबा में भारत 50 के पार, अभिषेक-गिल ने काटा कदर, बारिश ने लगाया अड़ंगा

गाबा
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 52/0 था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया जबकि भारत ने एक बदलाव किया। भारत ने तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंंह को मौका दिया है। यह भारत के लिए निर्णायक मैच है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है। सूर्या ब्रिगेड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। पहला मुकाबला बारिश में धूल गया था। वहीं, मिचेल मार्श के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज बराबर करने की फिराक में होगी।

गाबा में बारिश ने लगाया अड़ंगा
गाबा में बारिश ने अड़ंगा लगा दिया है। मौसम खराब होने के कारण 4.5 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन था। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 और शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति