इतिहास रचा जसप्रीत बुमराह ने, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने

मुंबई 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को कैरारा में खेला गया. जहां भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से लय में नजर आए. मैच के दौरान उन्होंने केवल शानदार गेंदबाजी ही नहीं की, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह से पहले यह विशेष उपलब्धि पाकिस्तानी पूर्व स्पिनर सईद अजमल के नाम दर्ज थी. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे. मगर पिछले मुकाबले में 1 विकेट चटकाते हुए बुमराह ने अजमल को पछाड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक बुमराह के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब 20 दर्ज हैं.

चौथे टी20 मुकाबले में जबरदस्त रहा बुमराह का प्रदर्शन

बात करें चौथे टी20 मुकाबले में बुमराह के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 4 ओवरों का स्पेल डाला. इस बीच 6.75 की इकोनॉमी से 27 रन खर्च करते हुए 1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार विपक्षी टीम के 8वें क्रम के बल्लेबाज बेन ड्वार्शुइस (05) बने. बुमराह ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

20 विकेट – जसप्रीत बुमराह – भारत

19 विकेट – सईद अजमल – पाकिस्तान

17 विकेट – मोहम्मद आमिर – पाकिस्तान

17 विकेट – मिचेल सैंटनर – न्यूजीलैंड

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति