SSC ने बदले परीक्षा नियम: अभ्यर्थियों को मिलेगा परीक्षा शेड्यूल चुनने का मौका

नई दिल्ली

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने घोषणा की है कि इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार अब 'सेल्फ-स्लॉट सेलेक्शन' सुविधा का उपयोग करके अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा की तारीख, शहर और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और उम्मीदवारों की सुविधा को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।

दोनों परीक्षाओं के लिए स्लॉट चयन की विंडो अलग-अलग तारीखों पर ओपन की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना स्लॉट बुक कर लें।

जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 (पेपर-I):

शुरुआत: 10 नवंबर 2025

अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2025 (रात 11:00 बजे तक)

सब-इंस्पेक्टर (दिल्ली पुलिस और CAPFs) परीक्षा 2025 (पेपर-I):

शुरुआत: 17 नवंबर 2025

अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025 (रात 11:00 बजे तक)

यह सुविधा केवल दिसंबर 2025 में होने वाली पेपर-I परीक्षाओं के लिए उपलब्ध होगी।

स्लॉट चयन कैसे करें और जरूरी बातें

उम्मीदवारों को स्लॉट चयन के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर लॉग इन करना होगा।

प्रक्रिया-

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

3. 'My Application' सेक्शन में जाकर स्लॉट चयन का ऑप्शन चुनें।

4. आवेदन के समय आपके द्वारा चुने गए तीन शहरों में उपलब्ध तिथि और शिफ्ट में से अपनी पसंद का स्लॉट चुनें।

5. OTP (वन-टाइम पासवर्ड) सबमिट करें।

याद रखें, फैसला होगा अंतिम-

एसएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार स्लॉट चुने जाने और पुष्टि होने के बाद, उसे अंतिम माना जाएगा। उम्मीदवारों को चयन में किसी भी बदलाव का अनुरोध करने की अनुमति नहीं होगी।

अगर स्लॉट नहीं चुना?

जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर अपना स्लॉट नहीं चुनते हैं, उन्हें सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से उपलब्ध सीटों और आवेदन के समय चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर एक स्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा। आयोग का यह आवंटन अंतिम होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत SSC का लक्ष्य जूनियर इंजीनियर के 1,731 पद और दिल्ली पुलिस तथा CAPF में सब-इंस्पेक्टर के 5,308 पद भरना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुविधा और तैयारी को ध्यान में रखते हुए, समय रहते अपना स्लॉट बुक कर लें।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति