ऋषभ पंत संग कंपटीशन पर बोले ध्रुव जुरेल — मुकाबला नहीं, टीम के लिए मिलकर खेलना चाहता हूं

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अनुभवी विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ चल रही कथित प्रतिस्पर्धा को सिरे से खारिज कर दिया है। जुरेल ने कहा है कि टीम में किसी तरह की होड़ नहीं है, बल्कि अगर वे दोनों एक साथ खेलते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए और भी फायदेमंद होगा। ध्रुव जुरेल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें जब भी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है उन्होंने उस मौके को भुनाया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जुरेल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेला था और शानदार शतक लगाया था।
 
उन्होंने इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए सीरीज के दौरान भी अपने फॉर्म को बरकरार रखा। जहां उन्होंने दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में लगातार पारियों में शतक लगाया। पंत इस मैच में कप्तानी कर रहे थे। पहले टेस्ट से पहले ध्रुव जुरेल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''मुझसे और ऋषभ पंत से जुड़ी प्रतिस्पर्धा की बात बकवास है। अगर हम दोनों खेलते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए और भी अच्छा होगा।" दोनों खिलाड़ी अब तक एक टेस्ट मैच में साथ खेले हैं, जो पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुआ था।''

उन्होंने कहा कि टीम में जगह और भूमिका का निर्णय कप्तान और कोच करते हैं, और उन्हें जो भी मौका मिलता है, वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। जुरेल ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि मैं टीम में योगदान दे पाऊंगा। बतौर क्रिकेटर सबसे अच्छा एहसास तब होता है जब आप मैच के बाद अपने कमरे में वापस आते हैं और महसूस करते हैं कि आपने अपनी टीम के लिए कुछ किया है और इससे टीम को जीत मिली है। हर बार जब मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं, तो मैं स्थिति को देखता हूं और सोचता हूं कि टीम को उस समय मुझसे क्या चाहिए और मैं उसके अनुसार खेलने की कोशिश करता हूं।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति