BCCI की शर्त के सामने रोहित का करियर बचाने वाला फैसला, झुकना पड़ा खिलाड़ी को

नई दिल्ली
अपने वनडे भविष्य को लेकर अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट बोर्ड यानी मुंबई क्रिकेट संघ को साफ कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मगर विराट कोहली की उपलब्धता पर अब भी संदेह बना हुआ है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वनडे टीम में बने रहने के लिए दोनों दिग्गजों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है.

मैच फिटनेस नहीं तो सिलेक्शन नहीं!
टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में उनकी मैच फिटनेस एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है. टीम मैजनेंट और बोर्ड ने दोनों दिग्गजों से साफ कर दिया है कि अगर वनडे टीम में खेलना है तो घरेलू टूर्नामेंट में खेलना ही होगा. विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होनी है. भारत को इससे पहले 3 से 9 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है और इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला खेली जाएगी.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेलेंगे रोहित?
बताया जा रहा है कि रोहित ने एमसीए को सूचित किया है कि वह 26 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध हो सकते हैं. वह मुंबई की शरद पवार इनडोर अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय बोर्ड को उम्मीद है कि लंदन में बस चुके कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेलने भारत आएंगे.

BCCI का संदेश साफ, घरेलू क्रिकेट खेले आप
अगर भारतीय क्रिकेट के दो सबसे चमकते सितारों को टीम में बने रहना है, तो उन्हें घरेलू मैदान पर कड़ी मेहनत करनी होगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का यही संदेश है. दोनों ही दिग्गज 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो साउथ अफ्रीका में होना है.

ऑस्ट्रेलिया में रोहित बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज
विराट कोहली (37) और रोहित शर्मा (38) ने आखिरी बार पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने आखिरी मैच में विजयी पार्टनरशिप की थी. रोहित ने तीन में से दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे मैच में शतक जड़ा, जबकि कोहली ने दो शून्य के बाद वापसी करते हुए नाबाद 87 रन बनाए.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति