जापान मास्टर्स में लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

कुमामोटो (जापान)
पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लो कियन यू को सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। लक्ष्य की यह जीत उनके बीच 10 मैचों में सातवीं जीत रही।
शुरुआत में लो कियन यू ने बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य सेन ने तेजी से वापसी की और पहला गेम आराम से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी सिंगापुर के खिलाड़ी आगे थे, लेकिन लक्ष्य ने बेहतरीन आठ लगातार प्वाइंट लेकर मैच का रुख बदल दिया। लो कियन यू ने अंत में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन लक्ष्य ने तीन शानदार प्वाइंट लेकर मुकाबला जीत लिया।

अब सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन का सामना जापान के वर्ल्ड नंबर 13 और एशियन गेम्स 2018 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट केंटा निशिमोटो से होगा। यह इस साल की बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में लक्ष्य का तीसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले वह हांगकांग ओपन के फाइनल और मकाओ ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि, इस सीजन में उन्हें कई शुरुआती राउंड में हार मिली है, लेकिन डेनमार्क ओपन में वर्ल्ड नंबर 2 एंडर्स एंटनसन पर उनकी बड़ी जीत चर्चा में रही। कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में भारत की ओर से अब केवल लक्ष्य सेन ही बाकी हैं। बाकी भारतीय खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति