पंत का धमाका: सहवाग का रिकॉर्ड टूटा, रोहित-विराट भी पीछे छूटे

कोलकाता

इस वक्त भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने टेस्ट क्रिकेट की रिकॉर्डबुक को हिला कर रख दिया. दमदार शॉट्स के लिए मशहूर पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में जैसे ही पंत ने 2 छक्के लगाए तो वीरेंद्र सहवाग का पुराना और बेहद प्रतिष्ठित रिकॉर्ड टूट गया. सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के लगाए थे, जबकि पंत अब इस आंकड़े को पार करते हुए 92 छक्कों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में पंत, सहवाग के बाद रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 88 सिक्स मारे थे.

गोली की रफ्तार से तोड़ा रिकॉर्ड

सहवाग ने 178 पारियों में 90 छक्के मारे थे, लेकिन पंत ने सिर्फ 83 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया. मतबल ये कि उन्होंने गोली की रफ्तार से यह रिकॉर्ड चकनाचूर किया.

भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

92- ऋषभ पंत
90- वीरेंद्र सहवाग
88- रोहित शर्मा
80- रवींद्र जडेजा
78 – एमएस धोनी

सिर्फ 27 रन बना सके ऋषभ पंत

भारत के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे पंत केवल 27 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 24 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों सहित अपनी खास आक्रामक शैली का शानदार प्रदर्शन किया. उनकी पारी भले लंबी नहीं रही हो, लेकिन इस पारी में लगाए गए पहले छक्के ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति