तेलुगु सिनेमा डेब्यू: राशा थडानी ने पोस्ट शेयर कर दी बड़ी खुशखबरी

मुंबई

फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी अपनी पहली फिल्म के बाद से ही काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं, अब वो जल्द ही तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दिया है.

बता दें कि राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर किया है. फोटो में वो बाइक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत, अनंत आभार. मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं. अजय भूपति सर, इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. इस सफर को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.’

राशा की तेलुगु फिल्म
एक्ट्रेस राशा थडानी की अपकमिंग तेलुगु फिल्म का नाम रिविल नहीं किया गया है. फोटो में उनके बोल्ड और हॉट लुक को देखकर लग रहा है कि कुछ धमाकेदार होने वाला है. इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘आरएक्स 100’, ‘महा समुद्रम’ और ‘मंगलावरम्’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

राशा थडानी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो राशा थडानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आजाद’ से की थी. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसमें अजय देवगन, अमन देवगन और डायना पेंटी ने भी अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति