पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

मुंबई,

अभिनेता पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म ‘राहु केतु’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर जानकारी दी है।

अभिनेता पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “दो गुना, दो गुना मनोरंजन। नए साल में, राहु और केतु बदलने वाले हैं दिशा और दशा। फिल्म राहुकेतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

बता दें कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी, जिसकी जानकारी फिल्म से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं, फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कसोल में भी हुई है, जिसका अपडेट भी अभिनेता ने फैंस को दिया था। इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में अभिनेता को शॉट्स के बीच में एक कुत्ते के साथ खेलते हुए और एक घोड़े को सहलाते हुए देखा गया था। उन्होंने पोस्ट में कम नींद और पहाड़ों वाली मैगी का भी जिक्र किया था।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी, जिसकी जानकारी फिल्म के बाकी कलाकारों ने पोस्ट के जरिए दी थी। विपुल विग द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो करेगा। फिल्म में पुलकित के साथ-साथ वरुण शर्मा और शालिनी पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित और वरुण फिर से एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘फुकरे’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘फुकरे-3’ और ‘डौली की डोली’ में नजर आ चुके हैं। वहीं, दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब वे उन्हें ‘राहु केतु’ में फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं।

इसके अलावा, पुलकित नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर में वह बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे। सीरीज का निर्देशन करण अंशुमन और करमन्या आहूजा करेंगे। इस सीरीज में पुलकित के साथ दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में हैं।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति