RRB NTPC 5,810 पदों की भर्ती: आवेदन की समयसीमा बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है. RRB NTPC Recruitment 2025 को लेकर रेलवे ने बड़ा अपडेट जारी किया है. पहले जहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2025 थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया है. यानी अब आपके पास पूरे 7 दिन का extra टाइम है, जिससे आप बिना घबराहट फॉर्म भर सकते हैं.

इस बार रेलवे ने NTPC ग्रेजुएट लेवल के लिए कुल 5810 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें से अकेले 161 पद टिकट सुपरवाइजर के हैं, जिन पर पे लेवल 6 में सैलरी मिलेगी. इस पोस्ट की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से शुरू होती है. रेलवे की नौकरी में भत्ते भी अच्छे मिलते हैं, इसलिए कुल सैलरी इससे कहीं ज्यादा बन जाती है.
RRB NTPC Recruitment 2025: आवेदन करने के आसान स्टेप्स

रेलवे का फॉर्म भरना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें और आपका फॉर्म आसानी से सबमिट हो जाएगा-

    सबसे पहले RRB Zone Wise ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    वहां NTPC Recruitment 2025 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
    अब रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा. अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें.
    मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अच्छे क्वालिटी में अपलोड करें.
    अब फॉर्म का प्रीव्यू देख लें ताकि कोई गलती न रह जाए.
    अंत में तय फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
    सबमिट करने के बाद एक प्रिंट निकाल लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके.

RRB NTPC Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

RRB NTPC की इस भर्ती में ज्यादातर पदों पर अप्लाई करने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले कैंडिडेट्स आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिल जाएगी.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति