टीम इंडिया छोड़कर मुंबई लौटे शुभमन गिल, जानें अचानक आने की वजह

गुवाहटी

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से  में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर है कि कप्तान शुभमन गिल टीम का साथ छोड़ गुवाहटी से मुंबई रवाना हो गए हैं और वह इस टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेने वाले। शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्द में चोट लगी थी, जिस वजह से वह पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए थे, वहीं दूसरी पारी में बैटिंग करने तक नहीं आए थे। बीसीसीआई ने 19 नवंबर को अपडेट देते हुए कहा था कि गिल टीम के साथ गुवाहटी जाएंगे, मगर उनके खेलने पर फैसला उनकी चोट को देखते हुए आगे लिया जाएगा।

 रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया है और वे शुक्रवार को ही मुंबई के लिए निकल चुके हैं। यह युवा खिलाड़ी 19 नवंबर को टीम के साथ गया था, लेकिन 20 नवंबर को ट्रेनिंग के लिए नहीं आया। पता चला है कि वह अगले दो-तीन दिन मुंबई में आराम करेगा और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से स्पेशलिस्ट की राय लेगा। अभी तक, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जाने का कोई प्लान नहीं है और आने वाले दिनों में और क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पंत टीम के उप-कप्तान है। पहले टेस्ट मैच में भी गिल के चोटिल होने के बाद उन्होंने कप्तानी की थी, हालांकि भारत उस मैच में 30 रनों से हारा था।

शुभमन गिल के गुवाहटी टेस्ट से बाहर होने के बाद प्लेइंग XI में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उनकी जगह साई सुदर्शन को टीम में जगह मिल सकती है, वहीं अक्षर पटेल की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति