शुभमन गिल को लेकर बुरी खबर, BCCI ने कर दिया भारत के 38वें टेस्ट कप्तान का खुलासा

नई दिल्ली 
शुभमन गिल इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार 21 नवंबर को इसकी जानकारी दी। शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिस वजह से वह रिटायर हर्ट हो गए थे। गिल की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। हालांकि वह अगले ही दिन डिस्चार्ज हो गए। गिल दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ गुवाहटी भी पहुंचे थे, मगर मैच के लिए फिट ना होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। ऋषभ पंत अब गुवाहटी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
 
बीसीसीआई ने शुक्रवार, 21 नवंबर को रिलीज जारी करते लिखा, 'टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। वह 19 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी गए। बदकिस्मती से, वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे।'

ऋषभ भारतीय टेस्ट टीम के 38वें कप्तान होंगे, वहीं वह एमएस धोनी के बाद दूसरे ऐसे विकेट कीपर होंगे जो टेस्ट टीम को लीड करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाना है। शुभमन गिल के बाहर होने से भारत का मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ जाएगा। उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिल सकता है, वहीं ध्रुव जुरेल नंबर-4 का भार संभाल सकते हैं।

भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, आकाश दीप

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति