इंग्लैंड की घातक गेंदबाज़ी का असर, ख्वाजा पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया शुरुआती झटकों में लड़खड़ाया

इंग्लैंड 
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि उनके इस फैसले पर मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर पानी फेर दिया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 के स्कोर पर सिमट गई। स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन खर्च कर 7 विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदराल्ड को आउट किया। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने काफी देर क्रीज पर डटने की कोशिश की, मगर ब्रायडन क्रॉस और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 26 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। वह अब भी इंग्लैंड से 103 रन पीछे है। ट्रेविस हेड 25 गेंद में 20 रन और कैमरन ग्रीन 34 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार! ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान के साथ 50 के पार पहुंच गया है। ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दिन का खेल खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक और विकेट नहीं झेल सकती।

जोफ्रा आर्चर ने मार्नस लाबुशेन को तो ब्रैंडन क्रॉस ने स्टीव स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को दो बैक टू बैक झटके दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। स्टीव स्मिथ ने 39वीं गेंद पर अपनी पारी का पहला चौका लगाया है। इस चौके के साथ वह 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी के दम पर स्मिथ और लाबुशेन पर लगाम कस रखी है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति